नियामताबाद। अलीनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर रात गोधना मोड़ के समीप तीन बदमाशों को चोरी की बाइक समेत तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा लिया। इसके बाद पुलिस तीनों को थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद बुधवार को पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 24 मई को गौरी गांव निवासी शैलेंद्रनाथ तिवारी से कुछ लोगों ने गौरी स्थित पावर हाउस के पास तमंचा से धमका कर पांच हजार रुपया व मोबाइल लूट लिया था। घटना के बाद मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया। मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली की कुछ बदमाश गोधना चौराहे से गुजरने वाले है। जिसपर टीम का गठन पर गोधना मोड़ के समीप वाहनों की पड़ताल शुरू की गई। बताया कि इसी बीच एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई िदि। जिन्हें रोककर पुलिस ने गाड़ी के कागजात मांगे लेकिन बाइक सवार कोई भी कागज नहीं दिखाये । इसके बाद शक के आधार पर तीनों को थाने लाया गया। जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है जो कि वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। उन्होंने गौरी गांव में पिछले दिनों लूट की घटना को अंजाम दिये जाने की बात भी स्वीकार की। बताया कि तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा व दो कारतूस मिले। पकड़े गये आरोपियों की पहचान शहाबगंज थाना क्षेत्र के हडौरा निवासी अभिमन्यु मिश्रा उर्फ सोनू उर्फ अभिनाश, अलीनगर थाना के गौरी गांव निवासी डमरू उर्फ जयेंद्रनाथ उर्फ शुभम तिवारी व बिहार के कैमूर भभुआ जिले के चांद थाना क्षेत्र के भरुहिया निवासी राहुल दूबे उर्फ निकेत के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया। इस दौरान टीम में एसआई नसीबुद्दीन, सुरेंद्र राम, चंदन यादव, कैलाशनाथ शामिल रहे।