पीडीडीयू नगर। मुगलसरासय कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ सोमवार की शाम एक युवक को डांडी क्षेत्र से पकड़ लिया। इस दौरान उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई। जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर छह अन्य बाइकें भी बरामद की। आवश्यक कार्रवाई के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
नगर व आसपास के क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया था। पुलिस बाइक चोरी करने वालो चोरों की लगातार तलाश करने में जुटी हुई थी। सोमवार की शाम मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने डांडी स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री के पास से रामबचन निवासी बेला, थाना चुनार जनपद मिर्जापुर को चोरी की बाइक से साथ पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। इसके बाद उसे कोतवाली ले आई। जहां पूछताछ के दौरान विभिन्न बाइकों के चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छह अन्य बाइके भी बरामद की। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को उसे जेल भेज दिया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा, एसआई धनराज सिंह, सत्येंद्र विक्रम सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, गौरव सिंह मौजूद रहे।