फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी कराने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की भोर में तस्करी कर लाई जा रही शराब को बार्डर पार कराकर बिहार भेजने के कार्य में लगे एक व्यक्ति को कटरिया ओवर ब्रिज के पास से धर दबोचा। इस दौरान पुलिस के ऊपर आरोपी की ओर से फायर भी किया गया था। जबकि उसका साथी मौका देखकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस पकड़े गए आरोपी को कोतवाली ले आई जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा समेत दो कारतूस बरामद किये थे।
विज्ञापन

सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि मुगलराय कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कटरिया स्थित ओवर ब्रिज के समीप एक सफेद रंग की कार में दो लोग बैठे हुए शराब की गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। उस शराब की गाड़ी को बार्डर पार कराकर बिहार भेजा जाना है। इस पर मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने एसआई सत्येंद्र विक्रम सिंह व हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, प्रहलाद सिंह, शैलेंद्र उपाध्याय, प्रीमम बिंद के साथ मिलकर एक टीम का गठन किया। इसके बाद निर्धारित स्थान पर घेराबंदी की। इस दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय सिंह निवासी बडुरी थाना क्षेत्र दुर्गावती जिला भभुआ बिहार के रूप में हुई। सीओ सदर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ दुुर्गावती थाने में कई मुकदमें दर्ज हैं। बताया कि आरोपी के पास से बरामद कार पर दो पहिये वाहन का नंबर दर्ज था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुगलराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें