फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी का इनामी गिरफ्तार: चंदौली में पुलिस ने आरोपी मजीद को दबोचा, 14 महीनों से था फरार

Sun, 15 Mar 2026 09:08 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली

सार

सैयदराजा पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में 14 महीने से फरार 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी मजीद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित भतीजा अंडरपास के पास से पकड़ा और न्यायालय में पेश करते हुए चालान कर दिया।
विज्ञापन
चंदौली में पुलिस ने आरोपी मजीद को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के सैयदराजा में स्थानीय पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी मजीद को रविवार दोपहर भतीजा अंडरपास के समीप से गिरफ्तार कर लिया। मजीद पिछले 14 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

विज्ञापन


सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि 13 जनवरी 2025 को सैयदराजा पुलिस ने एक वाहन से तस्करी कर ले जाए जा रहे 25 संरक्षित पशु बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि मजीद निवासी बेहरौरा मछरा थाना तिठौर, मेरठ मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को थानाध्यक्ष अशोक मिश्र को सूचना मिली कि इनामी बदमाश इलाके में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर भतीजा अंडरपास के पास घेराबंदी की, जहां मजीद दिखाई दे गया। पुलिस ने उसे पकड़कर चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें