फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से तेल चोरी के फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। टैंकर से तेल चोरी करने के आरोपी टैंकर चालक को अलीनगर पुलिस ने शनिवार को सकलडीहा मोड़ के पास से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। बृहस्पतिवार रात महेवा गांव के समीप एनएच अंडरपास में चालक टैंकर से तेल चोरी कर रहा था। पुलिस के अनुसार उस दौरान वह मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र में डिपो से निकलने वाले टैंकरों से तेल चोरी का खेल काफी पुराना है। इसमें मामले में अलीनगर क्षेत्र में सीबीआई की छापा मार चुकी है। सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह एसआई दीपक पाल, हेड कांस्टेबल योगेंद्र यादव, लल्लन पाल नेशनल हाइवे पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच महेवा गांव के समीप स्थित अंडरपास में टैंकर चालक सुनील दूबे निवासी ग्राम लखमापुर देहात कोतवाली क्षेत्र जिला मिर्जापुर को टैंकर की सील तोड़कर तेल की चोरी कर रहा था। पुलिस टीम को देखते ही वह वहां से भाग गया। पुलिस को मौके से दो प्लास्टिक की बोतल में चालीस लीटर डीजल, तीन प्लास्टिक की खाली बाल्टी, तेल निकालने की करीब 15 फीट लंबी पाइप बरामद हुई थी। पुलिस टैंकर व बरामद समान को कब्जे में लेकर थाने ले आई थी। इसके बाद जिला प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक राजीव सिंह ने टैंकर चालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया। बाद में अलीनगर पुलिस ने आरोपी चालक को शनिवार को सकलडीहा तिराहे के पास से पकड़ लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें