फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। क्षेत्र के मचवल गांव में सड़क पर नाबदान का पानी बहने और साफ सफाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रर्दशन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से मार्ग पर नाबदान का पानी लगा रहता है। इससे ग्रामीण उसी से होकर गुजरने को विवश है।
विज्ञापन

मचवल गांव की मुख्य गली में साफ सफाई नही होने से नाबदान का पानी मार्ग पर बहता रहता है। गली में साफ-सफाई व निकासी की व्यवस्था किए जाने को लेकर ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से कर चुके है। बावजूद इसके अब तक समस्या को कोई भी हल नहीं निकल सका है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने गली में खड़े होकर प्रर्दशन किया। ग्रामीणों ने कहा नाबदान का पानी बहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इस दौरान फौजदार पासवान, सेवक उपाध्याय, मुरारी सिंह, राकेश सिंह, आलोक,मंगरू, सुजीत पाण्डेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें