फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल और तार जल्द बदले जाएंगे

Sat, 11 Jul 2015 01:29 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शांति समिति की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों को बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए 37 करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है।
विज्ञापन


इससे जर्जर तार, पोल और खराब ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2016 तक ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में पहल की जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बेहतर करने हेतु प्रस्ताव बनाया जा रहा है।


उन्होंने ईद पर मार्गों की सफाई कराने के निर्देश दिए।  आगामी पर्वों के मद्देनजर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अवांछनीय तत्वों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ और अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद को सुंदर और स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान चलाएं।
विज्ञापन


उन्होंने बैठक में उपस्थित नागरिकों से भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में मदद की अपील करते हुए कहा कि मात्र सफाईकर्मियों के भरोसे सफाई नहीं हो सकती है।

ग्राम प्रधानों से कहा कि राज्य वित्त और तेरहवें वित्त का काफी धन खातों में पड़ा है। आगामी दो माह में कराए जाने वाले कार्यों की कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें। मुख्य विकास अधिकारी जगदीश सिंह ने आने वाले पर्वों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

एसपी मुनिराज जी ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल थाने को सूचित करें। निष्पक्ष होकर कार्य करें और किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें