बैराठ फार्म तथा मुकरम बंधी में लंबे समय से खेती कर रहे दलित, आदिवासी,
तथा अति पिछड़े वर्ग के किसानों को खेती करने से रोकने के विरोध में दलित
शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले पंद्रह दलितों ने स्थानीय गांधी पार्क में
शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।
भूख हड़ताल पर
बैठे शोषितों ने दबंगों के शह पर बैराठ फार्म में अवैध कब्जा करने एवं
लंबे समय से आबाद लोगों का उत्पीड़न रोकने की मांग की।
इस अवसर पर
उन्होंने आबाद लोगों के नाम मतदाता सूची से न हटाने की भी मांग दोहरायी।
अनशन पर अंतु वनवासी, कुबेर वनवासी, मुखई वनवासी, लालजी मुसहर, विफई
वनवासी, सीरी वनवासी, सुधई वनवासी, फूला वनवासी,इतवारी वनवासी, शनिचरी
वनवासी, नगेसरा वनवासी आदि रहीं।