साहूपुरी स्थित वेदव्यास मंदिर में पूजन अर्चन करते भाजपा विधायक रमेश जायसवाल। स्रोत:-जागरूक पाठ
देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिले में उत्साह दिखा। पीएम मोदी ने नेहरू का लंबे समय समय तक पीएम करने का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। पार्टी नेताओं ने मंदिरों पर पहुंच कर पूजा अर्चना की। मंदिरों की सफाई कर श्रमदान किया। वहीं गोष्ठी में नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां आम लोगों को बताईं।
मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने समर्थकों के साथ महर्षि वेदव्यास मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने श्रमदान कर मंदिर की साफ सफाई की। इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना कर नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सतत यशस्वी नेतृत्व के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर रमेश जायसवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना देश के लिए सौभाग्य की बात है। इस मौके पर शिव शंकर पटेल, गंगाराम साहनी, विवेक सिंह, धीरज, कुंदन सिंह, संजय कन्नौजिया आदि रहे।