चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने शनिवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रेवसा में जनजागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्राओं से संवाद किया और उन्हें बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला व अन्य हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के अंतर्गत चार बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 प्रशिक्षार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए नन्द जी ने विशेष प्रशिक्षण दिया
इस मौके पर आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा व पं० डी०उ० नगर, महिला थानाध्यक्ष अलीनगर, बाल कल्याण समिति के सदस्य, संरक्षण अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।