जनपदीय प्रतियोगिता के विजेता होंगे सम्मानित
खेल शिक्षक ने बताया कि एक अक्तूबर को आयोजित जनपदीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को भी मंडलीय प्रतियोगिता के दौरान सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
चिकित्सा टीम और पुलिस रहेगी तैनात
खिलाड़ियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चहनिया ब्लॉक अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी से अनुमति ली गई है। प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान पर डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। वहीं, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलुआ थाना पुलिस का दस्ता भी पूरे आयोजन के दौरान मौजूद रहेगा।