फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रदेशीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए जिले के खिलाड़ी

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन से मेरठ के लिए रवाना होते राइफल शूटिंग के ​खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मेरठ के पीलौना-मवाना स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में 10 से 12 सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बुधवार को चंदौली जिले के खिलाड़ी वाराणसी मंडल की टीम के साथ डीडीयू रेलवे स्टेशन से रवाना हुए।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार ने बताया कि जिले के खिलाड़ी खेल शिक्षक विजयंत प्रसाद, इंदल राय, मो. शरीफ और प्रिया सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने रवाना हुए हैं।
नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए पदक जीतने की पूरी संभावना है। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार, मयंक मोहन सिंह और विवेक कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें