फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में पौधरोपण अभियान की शुरूआत आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में मंगलवार से वृहद पौधारोपण अभियान की शुरूआत होगी। अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम्य विकास आयुक्त गौरीशंकर प्रियदर्शी ने संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है। आयुक्त ने कहा है कि लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण के लिए नर्सरी से पर्याप्त संख्या में पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें। चिह्नित स्थानों पर पौधों की उत्तर जीविता के लिए आवश्यकतानुसार फेंसिंग का कार्य भी कराना जरूरी है। विभागवार पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में 57 लाख 32 हजार 726 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें वनविभाग को 31 लाख 64 हजार 238 व पर्यावरण विभाग को तीन लाख 51 हजार 582 पौधे लगाने है। इसके अलावाग्राम्य विकास विभाग को 13 लाख 13 हजार 480, राजस्व विभाग को एक लाख 49 हजार 520, पंचायती राज विभाग को एक लाख 49 हजार 520, आवास विकास को 6020, औद्योगिक विकास विभाग को 4200, नगर विकास को 19 हजार 740, लोक निर्माण को 10 हजार 640, रेशम विभाग 27 हजार 590, कृषि विभाग को दो लाख 51 हजार 660, उच्च शिक्षा विभाग को 20 हजार 300, उद्यान विभाग को एक लाख 65 हजार 696, पुलिस विभाग को 7000 सहित अन्य विभाग को पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। डीएम संजीव सिंह ने कहा कि पौधारोपण स्थलों की फोटोग्राफी भी कराई जाए। वहीं बड़े क्षेत्रफल पर किए जाने वाले पौधारोपण की ड्रोन के माध्यम से फोटोग्राफी कराई जाए। अंत में कहा कि पौधे भविष्य में जीवित रहें, इसके लिए कार्य योजना तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें