फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं से जनता को जोड़ें

Sun, 04 Jan 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी जिला इकाई की बैठक शनिवार को स्थानीय कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वह योजनाओं से जनता को जोड़ने का कार्य करें। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर  रही है। इन योजनाओं पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी विशेष नजर रखें।

लोगों को योजनाओं से जोड़ें। जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि अधिकारी योजनाओं को लागू करने में हीलाहवाली ना करें। अगर शिकायत मिली तो प्रदेश के मुखिया को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी समाजवादी बुलेटिन के सदस्य बने। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनने के लिए प्रेरित करें।

यह पत्रिका लोगों के अध्ययन और तमाम योजनाओं की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जा रहा है।

 इस अवसर पर अशोक त्रिपाठी, परवेज अहमद, संतोष विश्वकर्मा, अशोक यादव, विजेंद्र यादव, जोगी यादव, बनारसी मौर्या, संतोष यादव, मयंक यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन नफीस अहमद गुड्डू ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें