मुख्यालय के बिछियां स्थित धरनास्थल पर मंगलवार को बसपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस
दौरान बसपाइयों ने पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति बनाई और चंदौली ब्लाक के
सेक्टर-1 से जिला पंचायत सदस्य के लिए सुजीत सिंह को उम्मीदवार अधिकृत
किया।
इस दौरान वाराणसी व आजमगढ़ के मंडल कोआर्डिनेटर सुरेंद्र राम ने
कहा कि बहुजन समाज के लोगों को चुुनाव के समय जागने की जरूरत है।
प्रदेश
सरकार ने कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर साजिशन 9 अक्टूबर को चुनाव कराने
का फैसला किया है, ताकि समाज के लोग लखनऊ जाएं और मतदान से वंचित रह जाएं।
कहा कि समाज के लोग पार्टी के लोगों को वोट देकर कांशीराम का परिनिर्वाण
दिवस मनाएं। समाज के लोगों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है।
सपा मुसलमानों
को ठगने का काम कर रही है। कोआर्डिनेटर सुभाष चंद्र ने कहा कि पंचायत
चुनाव में बसपा पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और अधिक से अधिक सीटें बसपा की
झोली में आएंगी।
अन्य दलों को सभी लोगों ने देख लिया है अब उनके झूठे वादे
जनता बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।
इस अवसर पर मुगलसराय विधायक
बब्बन सिंह चौहान, विजेंद्र राम, गुलशेर अरशद सिद्दीकी, बृजेश सिंह, बेलाल
अंसारी, वसीम अहमद, राधेश्याम, रामअवतार आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता बसपा
जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान व संचालन प्रदीप कुमार ने किया।