फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गया के लिए चलेंगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनें, श्रद्धालुओं को होगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पितृपक्ष में गया में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से रानी कमलापति और जबलपुर स्टेशन से गया के लिए दो जोड़ी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल रानी कमलापति से 27 सितंबर से 2 अक्तूबर तक 15:20 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 10:10 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी।
यहां से चलकर 14:30 बजे गया पहुंचेगी। इसी तरह गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल 30 सितंबर से 5 अक्तूबर तक और 10 अक्तूबर को गया से 15:30 बजे खुलेगी।
यह ट्रेन शाम 18:55 बजे पीडीडीयू में रुकते हुए अगले दिन 16:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह जबलपुर-गया पितृपक्ष स्पेशल जबलपुर से 29 सितंबर से 4 अक्तूबर तक और 9 अक्तूबर को जबलपुर से 21:25 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन 10:10 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 14:30 बजे गया पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें