फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तार टूटने से पूरी रात गुल रही 100 गांवों की बिजली

विज्ञापन
कंदवा के हेतिमपुर गांव के पास टूटे तार की मरम्मत करते बिजलीकर्मी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
कंदवा। जमानिया उपकेंद्र से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र आने वाली 33 हजार वोल्ट लाइन का तार सोमवार की रात 10 बजे हेतिमपुर गांव के पास टूट गया। इससे अमड़ा उपकेंद्र के नौ फीडरों से जुड़े करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण उमस के बीच करीब सवा लाख की आबादी पूरी रात लोग बिजली का इंतजार करते रही।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति गाजीपुर जनपद के जमानिया विद्युत केंद्र से होती है। सोमवार की रात हेतिमपुर गांव के पास 33 हजार लाइन का तार टूटने से अमड़ा उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। इसके चलते उपकेंद्र से संचालित असना, ककरैत, डेढ़गांवा, ररूआ, जेवरी, धीना, विश्व बैंक, बरहनी और अमड़ा फीडर से जुड़े गांवों में अंधेरा छा गया। रात में बिजली आपूर्ति ठप होने से उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। घरों में पंखे और कूलर बंद हो जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
कई लोग गर्मी से बचने के लिए घरों के बाहर बैठकर रात गुजारने को विवश रहे। जानकारी मिलने के बाद विद्युत कर्मियों ने टूटे तार की तलाश के लिए पेट्रोलिंग शुरू की। काफी प्रयास के बाद हेतिमपुर के पास तार टूटने की जानकारी हुई। इसके बाद कर्मियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे टूटे तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के जेई जवाहर सिंह ने बताया कि जमानिया के हेतिमपुर में 33 हजार लाइन का तार टूटने के कारण अमड़ा उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई थी। मंगलवार को सुबह कर्मचारियों ने तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें