फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पिंकी कुमारी बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापिका

विज्ञापन
चकिया पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनीं छात्रा कुमारी पिंक
विज्ञापन
चकिया। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को नगर के वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय चकिया द्वितीय में कक्षा पांच की छात्रा कुमारी पिंकी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनाया गया। इसी तरह शिवांगी, अल्का, आरुषि, आरोही और सोनी को सहायक अध्यापक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनीं कुमारी पिंकी ने प्रधानाध्यापक कक्ष में सहायक अध्यापकों के साथ बैठक कर शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। इसके बाद उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें पढ़ाया भी। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने के साथ विद्यालय की लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों और समाचार पत्रों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय में छात्राओं को एक दिन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने की इस पहल से उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और विद्यालय की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। साथ ही उनमें निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल विकसित करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक काशीनाथ, सहायक अध्यापक रजनी जायसवाल, अर्चना यादव, सुनील कुमार, सरिता पाल, कुसुम यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें