पीडीडीयू नगर। नगर के कसाब महाल में कब्रिस्तान परिसर में हजरत गुल्लर शाह बाबा का सालाना उर्स रविवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान दुआ ख्वानी के लिए जायरीनों की भीड़ उमड़ी रही। वही देर रात चले कव्वाली को सुनने के लिए लोग जुटे। इसके पूर्व गाजे बाजे के साथ गागर चादर का जुलूस निकाला गया।
गुल्लर शाह बााब का सालाना उर्स की तैयारी पहले से चल रही थी। मजार को बिजली के झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया। रविवार की सुबह गुस्ल के बाद नमाज और चादर पोशी की गई। इसके बाद गाजे बाजे के साथ गागर चादर का जुलूस निकाला गया। रात दस बजे लंगर के बाद कव्वाली आयोजित हुई। इससे सुनने को पूरी रात लोग जुटे रहे। इसके पहले बाबा के अस्ताने पर अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ा। उर्स की इंतेजामिया कमेटी ने दूर दराज से आए लोगों के लिए सिरनी के रूप में बिरयानी, जर्दा, मिठाई, शबरत, पानी, बच्चों के लिए बिस्कुट टाफी की व्यवस्था की थी। इस अवसर पर मोहम्मद अकरम राइन, वकार जाहिद बल्ला, मोहम्मद दाउद, साबिर राइन, अली राइन, मोहम्मद फरमान, गुड्डू, बाबू मिस्त्री, आफताब आलम पप्पू, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद वाहिद, मोहम्मद जमाल, आरजू राइन, सुल्तान, शोएब आलम, तौहीद आलम, वसीम अंसारी, सलमान खान आदि रहे।