क्षेत्र से हजयात्रा के लिए निकले लोगों को रविवार को खुशी के साथ विदा
किया गया। इससे पहले जायरीनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
हज
पर जाने वाले जायरीन परिवार,समाज, देश व विश्व बंधुत्व के लिए अल्लाताला
से दुआ मांगी। उसके बाद उन्हें बैंड बाजे के साथ लोगों ने विदा किया।
इसरार
अहमद, दिलशाद बेगम,मतलूब बेग, मजहरुन निया, इश्तियाक अहमद, रुकशाना बेगम,
अनवरी बेगम, मुहम्मद असलम, जरीना व नजीबुल निया रविवार को हज पर जाने के
लिए रवाना हुए। उनके हज पर जाने से परिवार वालों में काफी खुशी का
माहौल रहा।
जिला पंचायत सदस्य औशाफ अहमद गुड्डू के आवास पर जायरीन का
माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। उनके साथ इबादत किया गया। अल्ला ताला से
देश व परिवार की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआख्वानी की गई। इसके बाद बैंड
बाजे के साथ खुशी का इजहार किया गया व नगर भ्रमण कराया गया।
हज पर जाने
वाले जायरीन के परिवार वालों की आंखे नम हो गई व अपने आंसू नहीं रोक पा रहे
थे। जायरीन को विदा करने वालों में जमील अहमद, औशाफ अहमद, हमीदुल्लाह
अंसारी, इजहार अहमद, आसिफ अहमद, जुल्फीकार, बाबूलाल यादव,राजू खान आदि
रहे।