फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पिकअप की टक्कर से उड़े पुलिस की स्कॉट वैन के परखच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के बथावर गांव के समीप शुक्रवार की रात सवा दो बजे अलीनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने पुलिस के स्कॉट वाहन को टक्कर मार दी। इस टक्कर में पुलिस स्कॉट वाहन के चालक सहित पांच पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सभी को बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस स्कॉट मऊ जिले की थी जो कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ चलती थी।
विज्ञापन

मऊ जिले से लखनऊ जाने के लिए निकली स्कॉट जिले में पहुंची थी। वाहन स्थानीय कोतवाली के बथावर पुलिया के समीप पहुंची थी । तभी अलीनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप ने पुलिस स्कॉट वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में पुलिस वाहन में सवार चालक सहित चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चंदौली जनपद के वसंतु के मड़ई निवासी चालक श्रवण कुमार (42), जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना के भाकलपार गांव निवासी अभय राज यादव (25), कुशीनगर थाना रामकेला के तरकुलवा गांव निवासी पप्पू (28), जौनपुर के केराकत थाना अंर्गत लुटतीपुर नरहा निवासी जयशंकर यादव (38) शामिल हैं। वहीं बाराबंकी जनपद के रामस्नेही घाट निवासी शुभम वर्मा (25) को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार सिंह घायल पुलिस कर्मियों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों की सलाह पर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

मऊ जिले की पुलिस स्कॉट चंदौली क्यों आई इसका कारण नहीं पता चल पाया। अधिकारियों के अनुसार स्कॉट वैन लखनऊ में कैबिनेट मंत्री को स्कॉट करने जा रही थी। लखनऊ जाना था तो मऊ से आजमगढ़ के रास्ते लखनऊ क्यों नहीं गई, चंदौली में आने का तात्पर्य क्या था। इसपर कोई कुछ नहीं बता पाया। सकलडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक संयज सिंह ने बताया कि स्कॉट क्यों आई थी जानकारी नहीं है। सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि स्कॉट मऊ से चंदौली के रास्ते लखनऊ जा रही थी। चंदौली एसपी डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि उसमें एक जवान का घर अलीनगर में था। लखनऊ में स्कॉट के लिए तैयारी करने वे यहां आए थे। संवाद
विज्ञापन

सकलडीहा। बथावर गांव में पुलिस की स्कॉट वाहन को सामने से आ रही अनियंत्रित पिकप ने इतना जोरदार टक्कर मारा कि आसपास सो रहे लोग जाग गये। रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण उठकर पुलिस कर्मियों को बचाने में जुट गये। संजोग अच्छा था कि ड्राईवर और बगल की सीट के सामने एयर बैग खुल जाने से पुलिस कर्मी बाल बाल बच गये। ड्राइवर का घुटना टूट गया है। वही बगल में बैठे एक पुलिस कर्मी के माथे पर गंभीर चोट आयी है। खून से वाहन लथपथ हो गया था। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के स्कॉट में शामिल होने के लिये जा रही पुलिस वाहन को सामने से आ रही पिकप अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। घायल सभी चार पुलिसकर्मियों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

सकलडीहा। अलीनगर और सकलडीहा की ओर से आने जाने वाले वाहनों को अक्सर बथावर पुलिया और स्कूल के समीप टर्न पर घुमने के दौरान दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने दोनों जगह ब्रेकर और दिशा सूचक प्लेट लगाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें