फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग में डटे हुए कर्मवीरों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के खिलाफ जंग में डटे हुए कर्मवीरों का हुआ सम्मान
विज्ञापन

जिलेभर में किया गया सम्मान
सचित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कर्मवीर लगातार मैदान में डटे हुए है। इन योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए लोगों की ओर से लगातार ऐसे योद्धाओं का सम्मान किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में लोगों कर्मवीरों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सम्मानित किया।
मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने बृहस्पतिवार को सतपोखरी में सफाईकर्मियो को उनके कार्यो के लिए सम्मानित किया। उन्हें कहा कि सफाईकर्मियों के कारण ही क्षेत्र में साफ-सुथरा रहता है। ऐसे कर्मवीरों का सम्मान करके गर्व महसूस होता है। पड़ाव संवाददाता के अनुसार भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद पटेल ने अपने आवास के पास संमो माता मंदिर भोजपुर गांव में पुलिस कर्मियों को माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया। इलिया संवाददाता के अनुसार कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये सरकार ने पूरे देश को लाकडाउन कर दिया है। इन सबसे के बीच भी कई कर्मवरी लोगों की मदद के लिए मैदान में डटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक शारदा प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा की व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने लोगों से अपील भी की कि आरोग्य एप भी अपने-अपने मोबाइल में अवश्य डाउनलोड कर लें। इस दौरान अश्विनी दुबे, विनोद सिंह, कमंडल पासवान, भिखारी दास, पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सिंह, थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी,चौकी प्रभारी निसिबुद्दीन, एसआई सुभाष यादव मौजूद रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार कस्बे में बृहस्पतिवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार, सीओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, थानाध्यक्ष, सफाई कर्मी और पुलिसकर्मियों का माला फूल से स्वागत कर व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। सीओ नक्सल भुवनेश चिकारा ने कहा कि आरोग्य सेतु एप लोड करें। जिससे आपको कोरोना संक्रमित के आसपास होने के बाद सूचनाएं मिलती रहेगी। इस दौरान तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया, थानाध्यक्ष राम उजागीर , एसआई अशोक तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरी, भाजपा उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र मुस्तकीम, देवेंद्र साहनी, साधो शरण जायसवाल, प्रसिद्ध नारायण सेठ मौजूद रहे। धीना संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कोरोना के संक्रमण काल में भी ड्यूटी करने वाले योद्धाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सासंद प्रतिनिधि रामजी तिवारी के नेतृत्व में महुंजी चौकी प्रभारी विवेक त्रिपाठी सहित हमराहियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीराम चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, प्रवीण त्रिपाठी बिन्नी, अशोक सिंह, पारसनाथ सिंह, ड़ा. अशोक सिंह, रामाअशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें