फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के जनौली गांव निवासी बबलू यादव के पुत्र प्रिंस (13) की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बबलू का बड़ा बेटा प्रिंस बुधवार की रात करीब आठ बजे अपने खेत से बांस काटकर घर ले जा रहा था। गांव के समीप पहुंचा ही था कि बांस को ऊपरी सिरा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से स्पर्श कर गया। इससे करेंट बांस में उतर आया। करेंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग जुट गए। आनन-फानन में परिवार के लोग निजी चिकित्सालय में ले गए जहां की उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें