फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो डीएम का आदेश भी नहीं मान रहे पेट्रोल पंप संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। ‘यदि आप भी हैं मजबूर हेलमेट पहनने में, तो हम भी हैं मजबूर पेट्रोल देने में’ बैनर पर लिखा यह स्लोगन चंदौली जिला प्रशासन की ओर से जिले के पेट्रोल पंपों पर लगाया गया है। लेकिन जिलाधिकारी की ओर से इस जीवन अनमोल है के प्रति जागरूक करने वाले इस स्लोगन लिखे बैनर की अनदेखी कर पेट्राल पंप संचालक बिना हेलमेट लगाने वालों को धड़ल्ले से पेट्रोल दे रहे हैं। संचालकों को जिला प्रशासन की ओर से की गई इस अपील का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

डीएम नवनीत सिंह चहल ने पेट्रोल पंपों पर स्लोगन लिखे बैनर लगवाने के साथ ही इसकी मानीटरिंग के लिए जिलापूर्ति अधिकारी देवेंद्र सिंह को निर्देश दिया है। लेकिन अधिकारियों की सुस्ती के चलते पेट्रोल पंप संचालक मनमानी करने पर उतारु हैं। डीएम नवनीत सिंह चहल ने पिछले दिनों पंप संचालकों और उनके एसोसिएशन के लोगों के साथ बैठक करके शासन के नियमों का हवाला दिया और पत्र भी जारी किया था। इसकी मानिटरिंग के लिए तैनात किए गए जिलापूर्ति अधिकारी की ओर से भी ऐसे पंप संचालकों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट के तेल नहीं देने का बैनर तो जरूर लगाए हैं लेकिन खुद इसका पालन करने में कोताही बरत रहे है। जिलापूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक के बाद अभियान चलाकर पेट्रोल पंप संचालकों को चेतावनी दी जा चुकी है। इसके बाद भी बगैर हेलमेट वाले चालकों के बाइकों में तेल दिया जा रहा है तो अब ऐसे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें