फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गायब मिली महिला कर्मी

Mon, 24 Oct 2016 01:33 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पहचान पत्र बनवाते नगरवासी।
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को जनपद में विशेष दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के सभी मतदात केन्द्रों पर बीएलओ व पदाभिहित अधिकारिी उपस्थित रहे और पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग किया। तहसीलदार सदर गुलाब चन्द्रा के औचक निरीक्षण में भैरही प्राइमरी पाठशाला पर महिला पदाभिहित अधिकारी अनुपस्थित मिली, जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इसके अतिरिक्त चार बीएलओ के कार्य संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई के लिए उनके विभागों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

इस बाबत जानकारी देते हुए तहसीलदार गुलाब चन्द्रा ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जनपद में विशेष मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इसे लेकर पूर्व में बीएलओ व पदाभिहित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए थे। उक्त दिवस पर अधिक से अधिक महिला वोटरों को सूची से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके अनुरूप रविवार को बीएलओ ने कार्य किया। बताया कि रविवार को विशेष दिवस पर जुड़े कुल मतदाताओं के 60 फीसदी संख्या महिला वोटरों की रही, जिन्होंने अपने बूथों पर जाकर फार्म-6 भरा और उसे बीएलओ के सिपुर्द किया। कहा कि मतदाता जागरूकता का असर व्यापक पैमाने पर दिख रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी मतदाता सूची से जुड़ने को उत्सुक दिख रहे हैं। कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिन लोगों को लापरवाही करते हुए पकड़ा गया है उनके खिलाफ विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें