फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 50 हजार का इनामी गिरफ्तार आठ साल से थी तलाश

विज्ञापन
धीना पुलिस के गिरफ्त में ईनामियां बदमाश। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
धीना। स्थानीय थाने की पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने के मामले में आठ साल से फरार 50 हजार रुपये के इनामी अरबाज नट को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सकलडीहा सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि धीना थाने में वर्ष 2018 में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और लैंगिक अपराध के आरोप में अरबाज नट उर्फ खबरी निवासी कुशहां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। न्यायालय के आदेश के बावजूद पेश न होने पर भी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया लेकिन पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग गया था। इसके बाद आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव को सूचना मिली कि आरोपी महुजी तिराहा, जमानिया बॉर्डर से पहले से गुजरने वाला है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी पीछे मुड़कर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला। उसने बताया कि बिहार से तमंचा खरीदा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें