फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पशु तस्करी के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। पशु तस्करी के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सैयदराजा पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से रविवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी जून में पुलिस टीम देखकर मवेशियों से लदे वाहन को छोड़कर भाग गया था। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक मिश्र ने बताया कि आरोपी की पहचान जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के शिवरामपुर कला निवासी मनीष सिंह (39) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के बेलवा बाबा लमही में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने उसे उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया।
पांच जून को उपनिरीक्षक गोपाल जी तिवारी सैयदराजा कस्बे में जमानिया तिराहे पर जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे पर भतीजा मोड़ कट की ओर मवेशी लेकर वाहन जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की। चंदौली की तरफ से आ रहे वाहन को रोकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन को हाईवे की दक्षिणी लेन की ओर मोड़ दिया और खेतों के रास्ते भाग निकला। वाहन में रस्सियों से बंधे मवेशी मिले थे, जिनमें दो की मौत हो चुकी थी। मामले में वाहन स्वामी रामजीत सिंह और अज्ञात चालक के खिलाफ सैयदराजा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें