सदर कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार की रात चोर हजारों
रुपये मूल्य के सामान उड़ाने के साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चुरा ले
गए।
इसके अतिरिक्त चोरों ने नगर स्थित एक आभूषण की दूकान को
निशाना बनाते हुए 12 हजार रुपये नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य के जेवरों को
पार कर दिया। भुक्तभोगियों की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
नगर
स्थित सकलडीहा रोड पर अजीत कुमार वर्मा की आभूषण की दूकान है। रविवार की
रात चोर छत के रास्ते कटरे के अंदर घुसे और शटर को तोड़कर दूकान के अंदर
आलमारी से नकदी समेत 35 ग्राम सोना व एक किलोग्राम चांदी के जेवरों को चुरा
लिया। सूचना के बाद सदर कोतवाल मंजू सिंह यादव फारेंसिक दल के सदस्य के
साथ दूकान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आलमारी सहित दूकान के अन्य हिस्सों
से फिंगर प्रिंट लिए।
साथ ही कटरे में तीन मोबाइल भी बरामद किया।
साथ ही पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में भी लिया। दूसरी घटना लीलापुर
गांव के समीप नेशनल हाइवे पर हुई। आनंद कंस्ट्रक्शन के कार्यालय के शेड को
तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद हजारों रुपये नकदी समेत कमरे में रखे कई
महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरों ने उड़ा दिया। भुक्तभोगी धर्मेंद्र सिंह ने चोरी
की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।