फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं का लोगों ने किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार फैलाव की वजह से लोग घरों में कैद है। इस विपरीत परिस्थतियों में भी कुछ लोग योद्धा की तरफ कर्मपथ पर डटे हुए हैं। ऐसे लोगों को लगातार सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की शाम चिकित्सक, पत्रकारों और प्रधानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में समाजसेविका डॉ. सरिता मौर्य ने क्षेत्र के चिकित्सकों, पत्रकारों और प्रधानों को सम्मानित किया गया। डॉ. सरिता मौर्या ने कहा कि इस समय कोरोना वायरस महामारी से पूरा विश्व लड़ाई कर रहा है। बचाव के लिए देश में लॉकडाउन है। लोगों से घरों में रहने का आह्वान किया जा रहा है। इसी विपरीत परिस्थतियों में भी कुछ लोग योद्धा की तरफ कर्मपथ पर डटे हुए हैं। ऐसे लोगों का जनमान करना हम सभी का कर्तव्य है। इस मौके पर बाबा कीनाराम मठ के संयोजक अजीत सिंह, डॉ. अजीत पाल, डॉ. अजय सिंह, वंदना, डॉ. अजय सिंह उर्फ छेदी सिंह, एसआई रामानंद राय, रामचित मिश्र, मनोज कुमार रहे। इसी तरह नव युवक मंगल दल की ओर से मारूफपुर स्थित हंसराज के आवास पर समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा युवा मुक्ति मोर्चा के जिला महामंत्री आशीष सिंह, रघुवंशी, समाजसेवी बाबा कीनाराम के संयोजक अजीत सिंह , छोटेलाल पांडेय, चंदन जायसवाल, चिंटू, बिट्टू, हंसराज, उपेंद्र अजीत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें