स्थानीय विकास खंड के पिपरी गाव में वोटरलिस्ट में नाम काटे जाने से नाराज
होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में ही बीएलओ को बंधक बना लिया।
सूचना
पाकर पहुंची पुलिस बीएलओ को छूड़ा कर कोतवाली ले आयी। इसके शाद ग्रामीणों
ने सहदुल्लापुर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। यही नहीं ग्रामीणों ने
विद्यालय भी बंद करा दिया।
दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम रमाशंकर
द्विवेदी ने गड़बड़ी दूर करने का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया।
पिपरिया
गांव के लोग पहले से ही वोटरलिस्ट से नाम कटने से नाराज थे। इस बीच
प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गांव के बीएलओ भी हैं, अपने विद्यालय
पहुुंचे। तभी गांव के लोग पहुंच गए। सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने
प्रधानाध्यापक सुखराम पांडेय को बंधक बना लिया और स्कूल को बंद करा दिया।
बीएलओ को बंधक बनाने की सूचना पुलिस को मिली, तो मौके पर पहुंच कर पुलिस ने
बीएलओ को मुक्त कराया। मौके पर किसी अधिकारी के न पहुंचने और सुनवाई न
होने से नाराज होकर सपा नेता जंगबहादुर पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने
दोपहर बारह बजे चकिया-मुगलसराय मार्ग पर सहदुल्लापुर तिराहे पर चक्का जाम
कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीएलओ की लापरवाही से ग्रामीणों का
नाम कटा है।
सूचना पाकर सीओ राजेश तिवारी और कोतवाल आनंद कुमार सिंह पुलिस
बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास
किया, लेकिन वे नहीं माने।
एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम रमाशंकर
द्विवेदी ने आश्वासन दिया कि गड़बड़ी दूर की जाएगी और गड़बड़ी मामले में
दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर शिवजतन, राजकुमार, संजय सिंह,
राजू, रामआधार, राजमल केश्वरी, लल्लन आदि मौजूद रहे