क्षेत्र के दिवाकरपुर में नाले पर बनी पुलिया को तोड़े जाने के विरोध में
बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिया के समीप प्रदर्शन किया और बाद में
बेमियादी धरने की शुरुआत की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि पुलिया की मरम्मत जब तक शुरू नहीं होती है उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इसके
पूर्व हुई सभा में नेतृत्व कर रहे संजय यादव ने कहा कि चंदौली से नई बाजार
होते हुए कमालपुर जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है। पुलिया सही सलामत होने
के बाद भी जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में इसे खराब दिखा दिया गया और मरम्मत
के लिए ठेका दे दिया गया।
तीन माह पूर्व पुलिया पर आवागमन के लिए वैकल्पिक
व्यवस्था किए बिना जेसीबी से तुड़वा दिया।
इससे इस मार्ग पर
आवागमन अवरुद्ध हो गया। क्षेत्र के पौरा, फुल्ली, पीथापुर, बहरवानी, ओनावल,
खोर आदि गांव के लोगों के लिए तो रास्ता ही बंद हो गया है। लोगों की मांग
पर नाले पर पैदल आवागमन का रास्ता बनाया गया है। चार पहिया वाहनों का
गुजरना एकदम मुश्किल है।
कई बार इसके मरम्मत के लिएमांग की गई
लेकिन सुनवाई नहीं हुई। धरने बैठे किसानों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने
तक धरना जारी रहेगा। धरने के पूर्व गांव के लोगों ने जिला प्रशासन के
खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर रमेश यादव, बलवंत सिंह,
पिंटू गोंड, छविनाथ, राजेश झा, मुराहू राम, रामराज यादव, कमलेश राय, संजय
राय, राजकुमार, जयप्रकाश, अशोक, मुन्ना, सीताराम राजभर आदि रहे।