फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी न होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के अलीनगर में जीटी रोड किनारे बने नाला की सफाई नहीं होने से हल्की बरसात होने के पर भी सड़क पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। नाराज नागरिकों ने शुक्रवार की दोपहर में पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाले की सफाई कराकर जल भराव की समस्या से निजात नहीं दिलाई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर नौ मुगलचक मस्जिद के समीप जीटी रोड के किनारे बने नाला की साफ सफाई नहीं होने से हल्की बरसात होने पर भी जीटी रोड सहित गलियों में पानी लग जा रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि प्रति वर्ष बरसात के पहले नगर के नाले नालियों की सफाई करा ली जाती थी लेकिन इस बार अब तक साफ सफाई नहीं हुई। इसका खामियाजा वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नईम, इरशाद, रसूल, राजू अजमल, अनवर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें