धरने पर बैठे लोगों को समझाते एसडीओ
जर्जर तार जल जाने से सोमवार की रात आठ बजे कसाब महाल में बत्ती गुल हो गयी। जिसके बाद कसाब महाल के वाशिंदे धरने पर बैठ गये । दो घंटे मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के एसडीओं ने आश्वासन दिया कि अभी सप्लाई शुरू कर दी जा रही और बाद में जर्जर तार को भी बदल दिया जायेगा। तब लोग शांत हुए।
कसाब महाल में भी यह तार दो माह पूर्व लगाया गया था। रविवार की रात केबिल बर्स्ट हो गयी जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी। शिकायत के बाद विद्युत कर्मियों ने सोमवार की दोपहर काम चलाऊ तरीके से तार को ठीक कर आपूर्ति
आरम्भ कर दी। शाम लगभग सात बजे तार फिर जल गयी और क्षेत्र की बत्ती गुल हो गयी। नाराज वार्डवासी सोमवार की देर रात कब्रिस्तान के समीप स्थित ट्रांसफार्मर के पास धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने तार को जुड़वा कर आपूर्ति चालू करवायी। इस दौरान सभासद शैलेन्द गुप्ता, नेहाल अख्तर बाबू, मो. शमीम राईन,सद्दाम, सरताज, शाहिद, दानिश आदि मौजूद रहे।