फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने उमंग के साथ खेली होली

विज्ञापन
होली पर पीडीडीयू नगर में नाचते-गाते युवा। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में रंगोत्सव का पर्व होली मंगलवार को उत्साह, उमंग और मस्ती की तरंग के बीच मनाया गया। सुबह से युवाओं की टोली रंग अबीर लेकर निकले और एक दूसरे को रंगों से नहलाया। वहीं जगह जगह होली की बारात निकाली, इसमे ढोल मजीरा लेकर नाचते गाते फाग गीत गाते हुए इलाके का भ्रमण किया। वहीं जगह-जगह डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए होली मिलन किया। शाम के वक्त नए कपड़े पहन एक दूसरे के घर पहुंचे और अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बाद में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

होली की मस्ती एक सप्ताह पहले ही शुरू हो गई थी। होलिका दहन के दौरान भी लोगों ने खूब होली खेली। मंगलवार की सुबह लोगों ने पहले होलिका की राख पूरे शरीर पर लगाई और इसके बाद निकल पड़े होली खेलने। युवकों ने होली खेलने के लिए तैयारी के मद्देनजर चेहरे पर पोटीन, तेल आदि चुपड़ लिए। इसके बाद रेशमी बाल, टोपी आदि लगाकर घरों से निकले और एक दूसरे के घर पहुंच कर रंग लगाया। इस तरह टोली बनती गई और टोली घूम घूमकर एक दूसरे को रंग लगाते हुए चले। ग्रामीण इलाकों में भी युवा और बुजुर्ग ढोल, मजिरा लेकर फाग गीत गाते हुए निकले और एक दूसरे को रंग लगाया। नगर में काली महाल, रविनगर, कैलाशपुरी, नई बस्ती, शाहकुटी, अलीनगर सहित विभिन्न रेलवे कालोनियों में युवाओं ने जगह जगह होली मिलन समारोह आयोजित किए। यहां डीजे की व्यवस्था की गई। यहां युवा पहुंचते और नाचते गाते हुए एक दूसरे को रंग लगाते। घर में भी महिलाओं ने पकवान आदि तैयार करने के बाद एक दूसरे से खूब होली खेली। इसके बाद स्नान ध्यान किया और शाम के वक्त नए कपड़े पहन कर युवा, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी ने एक दूसरे को अबीर लगाया औरगले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद वे घरों से निकले और एक दूसरे के घर पहुंच कर होली खेली इसके बाद व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
सकलडीहा संवादददाता के अनुसार इलाके में हर्षोल्लास के बीच होली का त्यौहार मनाया गया। बुधवार को कोतवाली में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आवास पर राजभर बुद्धिजीवी महासमिति के लोगों ने रंग बिरंगी रंगों में होली का जश्न मनाया। कस्बा में युवाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाई। शांति व्यवस्था को देखते हुए एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ जगतराम कन्नौजिया, कोतवाल सतेन्द्र यादव, कस्बा प्रभारी बाबूराम यादव, एसआई अच्छेलाल, जयनरायण, रमाशंकर, चन्द्रदेव प्रसाद इलाके में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस और गणमान्य लोगों एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले मिले और गुझिया का लुत्फ उठाया।
अलीनगर थाना परिसर में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू मुस्लिम सहित सभी समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से रंग गुलाल से होली खेली और सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया।इस मौके परएसओ ब्रृजेशचंद्र त्रिपाठी, संतोष यादव, एसआई राजेंद्र प्रसाद पटेल, ताराचंद्र ,वीरेंद्र सिंह, गिरीशचंद्र राय, सूबेदार सिंह, लालदेव यादव, श्याम नारायण ,श्रवण यादव, शेख कयामुद्दीन, इस्तेखार अहमद, सरवर अली, विजय मिश्र, सतीश बिंद, सुभाष राम, राजेश चौहान रहे।
इलिया। सैदूपुर कस्बे में मंगलवार की शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होली पर शिव बारात के रूप में युवाओं की टोली निकाली। बरात में युवाओं ने ढोल मजीरे के साथ फाग गीत गाए और भूत, प्रेत, पिशाच और देवताओं के वेश बनाकर पूरे इलाके का भ्रमण किया। बारात में सुरक्षा के मद्देनजर चकिया कोतवाली और इलिया थाने की फोर्स तैनात रही। होली के दिन वर्षों से सैदपुर कस्बे में भूत-पिशाच के वेश में बाजार में निकलते हैं। इस वर्ष एक दिन पहले होलिका दहन के पूर्व शरारती तत्व ने होलिका में आग डाल दी थी। इससे माहौल तनाव पूर्ण हो गया। इसको देखते हुए प्रधान अजय गुप्ता की मांग पर पुलिस की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें