कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसपी मुनिराज जी से मिला।
इस
दौरान उन्होंने कहा कि सैयदराजा में जन कल्याण शिक्षण संस्थान से जोड़ने
के नाम पर उनसे पांच-पांच हजार रुपये लिए गए। संस्थान द्वारा अब तक महिलाओं
को कोई लाभ नहीं दिया। इसमें शामिल लोग महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं।
उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि सैयदराजा के
वार्ड नंबर 10 निवासी विजय कुमार द्वारा ग्रामीण व नगर की महिलाओं से
पांच-पांच हजार रुपये लिए गए। महिलाओं को जन शिक्षण कल्याण संस्थान से
जोड़कर आर्थिक स्थिति और मजबूत बनाने के लिए रोजगार मुहैया कराने का
आश्वासन दिया गया था।
लेकिन संस्थान की ओर से किसी भी महिला को रोजगार
मुहैया नहीं कराया गया। जब महिलाओं ने रोजगार के बारे में पूछा तो संस्थान
के लोगों ने इधर उधर की बातें की।
इसकी शिकायत सैयदराजा थाने पर की गई,
लेकिन महिलाओं की शिकायत को पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। इसलिए धन उगाही
करने वाले लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए। एसपी
मुनिराज जी ने कहा कि इसकी जांच कराकर दोषियोें के विरुद्ध कार्रवाई की
जाएगी।
इस मौके पर आरती, अनीता, सरिता, गायत्री, प्रियंका, चंपा, शिवदास
आदि उपस्थित रहे।