फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिवाली में लोगों ने यातायात नियमों की उड़ाईं धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। दिवाली के दिन जिले में सबसे ज्यादा लोगों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया। शुक्रवार को यातायात माह के पहले दिन पुलिस ने 532 वाहनों वाहनों का चालान किया। वहीं वाहन चालकों पर छह लाख 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में जगह-जगह जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, बाइक पर तीन सवारी बैठने, वाहनों पर काली फिल्म लगाने समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 532 वाहनों का चालान किया गया, जो पिछले तीन महीने में सबसे ज्यादा है।
इनमें हेलमेट न लगाने 318, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 64, बाइक पर तीन सवारी बैठने 62 वाहनों का चालान किया गया। इसी तरह सीट बेल्ट न लगाने पर छह, बिना बीमा वाले आठ, गलत दिशा में चलने पर चार, गलत नंबर प्लेट लगाने 14, बैगर लाइसेंस वाले 24 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों से छह लाख 13 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें