फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपोखरी के लोगों का प्रदर्शन

Mon, 23 Feb 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका दहन स्थल पर गंदे पानी को लेकर नाराज सतपोखरी के ग्रामीणों ने रविवार को होलिका स्थल के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



साथ ही चेताया कि यदि समस्या हल नहीं हुई तो वे होलिका दहन नहीं करेंगेे।
विरोध प्रदर्शित कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि ग्राम पंचायत भवन के सामने ग्रामसभा की जमीन पर मौजूद होलिका दहन स्थल की बाउंड्रीवाल तो करा दिया गया है।

लेकिन मिट्टी भराई का कार्य नहीं कराया गया। लिहाजा आसपास के घरों का गंदा पानी होलिका दहन स्थल पर ही जमा होता रहता है। इस गंभीर समस्या के निराकरण के लिए कई बार ग्राम पंचायत से गुहार लगाई गई, किंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने के मामले में बरती जा रही घोर उपेक्षा से आजिज आकर हम सभी को यह कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ा है। प्रदर्शन करने वालों में उदय मास्टर, मुकेश पटेल, जगदीश पटेल, राजकुमार, राजू, मोहित, पंकज पटेल, परमानंद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें