फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहस्रार्जुन जयंती मनाई गई

Mon, 23 Nov 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जायसवाल समाज की ओर से कुलगुरु राज राजेश्वर सहस्रार्जुन की जयंती नगर के जायसवाल भवन में समारोह पूर्वक मनायी गई।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई गोष्ठी में अवध विश्वविद्यालय के कुलपति जीसीआर जायसवाल ने कहा कि किसी भी देश, प्रदेश और समाज की प्रगति का मूल मंत्र उच्च शिक्षा, कड़ा परिश्रम है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि बीएचयू के कैंसर विभाग के अध्यक्ष प्रो.डा.यूपी शाही ने कहा कि समाज को एकजुट होकर समाज के विकास के लिए काम करना होगा।

इलाहाबाद बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विनोद गुप्ता ने कहा जायसवाल समाज शिक्षा से जुड़ कर लगातार समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहा है।

इंटर कालेज जायसवाल स्कूल के प्रबंधक ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सहस्रार्जुन की जयंती पर समाज को एकजुट होने का संकल्प लेना होगा।

इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद, रामजी, छोटेलाल, पप्पू, सतेन्द्र, मनोज, अमरनाथ, सुभाष, दयाराम, संजय, राकेश, गुप्तेश्वर, रामनरायन, अखिलेश, गोविंद, अशोक आदि रहे।
विज्ञापन



अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने और संचालन अरुण कुमार आर्य ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें