फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

647 प्रधानों ने ली शपथ

Mon, 21 Dec 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 647 ग्राम प्रधानों को रविवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर पद और गोपनीयता की  शपथ दिलाई गई। 87 ग्राम प्रधान पंचायत सदस्यों के दो तिहाई बहुमत न  होने के चलते शपथ ग्रहण से वंचित रह गए।
विज्ञापन


कई ब्लॉक  मुख्यालयों के सभागारों में जगह न होने की वजह से धक्कामुक्की की स्थिति हो गई थी।


नियामताबाद विकास खंड कार्यालय पर रविवार को 75 ग्राम प्रधानों व 927 पंचायत सदस्यों को आरओ अमरनाथ राय ने शपथ दिलाई। लोहरा, छेमियां, कुंडकाल, नाथूपुर, पचोखर, चंदाईत, कबीरपुर,एकौनी,सुरौली, कुंढकला, सिंकदरपुर, शिवनाथपुर, करवत के ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए।


चहनियां विकास खंड क्षेत्र के नवनिर्वाचित 91 ग्राम प्रधानों व 1120 पंचायत सदस्यों में से 80 ग्राम प्रधानों व 911 पंचायत सदस्यों को आरओ योंगेंद्र पाठक व खंड विकास अधिकारी आनंद प्रकाश ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन



चकिया में  89 ग्राम प्रधानों में से 87 ग्राम प्रधानों और 1053 सदस्यों को जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह ने ब्लाक सभागार में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। परसियां कला और गौरी ग्राम के प्रधान शपथ नहीं ले पाए।

 बरहनी विकास खंड कार्यालय पर रविवार को 66 ग्राम प्रधानों व 672 पंचायत सदस्यों को जोनल मजिस्ट्रेट नथुनी सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जबकि 9 प्रधान कोरम के अभाव में शपथ नहीं ले पाए।


धानापुर राजकीय महाविद्यालय सभागार में 84 प्रधानो में से कुल 72 ग्राम प्रधानों को एलके झा ने पद एव गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबकि 12 प्रधान शपथ ग्रहण करने से वंचित रह  गए।

सकलडीहा विकास खंड कार्यालय पर रविवार को 91 ग्राम प्रधानों शपथ दिलाई गई। 13 ग्राम सभाओं की कार्यकारिणी नहीं पूरी हो पाई है।

शहाबगंज विकास खंड के 72 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों में से 58 ग्राम प्रधानों को परियोजना निदेशक शशिमौली मिश्रा ने रविवार को विकास खंड कार्यालय पर  शपथ दिलाई। 14  शपथ लेने से वंचित रह गए।
विज्ञापन



नौगढ़ में 43 ग्राम पंचायतों में से 40 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। दो ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ  से वंचित रह गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें