फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंटर खराब होने से आधार कार्ड के लिए परेशान हो रहे हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय उप डाकघर में आधार कार्ड बनवाने, संसोधन कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है। जबकि वहां लगा प्रिंटर पिछले दो दिनों से खराब पड़ा हुआ है। दुर्व्यवस्थाओं के चलते लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधार के अभाव में लोग कई सुविधाओं से वंचित रह जा रहे है।
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की मांग की जा रही है। इसके लिए उप डाकघर चकिया पर लोगों की भीड़ लग रही है। वहीं दो दिनों से प्रिंटर खराब होने से लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनाने में लगे डाक सहायक नन्हकू यादव ने बताया कि एक आधार कार्ड का फार्म भरने उसकी फीडिंग करने एवं प्रिंट निकाल कर देने में 20 मिनट का समय लगता है। इसके लिए लोगों को फार्म भरवाने के बाद निर्धारित तिथि पर आने को कहा जाता है। लेकिन बीच में ही नए लोग आकर आधार कार्ड बनाने एवं संसोधन करने के लिए दबाब बनाने लगते है। जिससे परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सात घंटे आधार कार्ड बनाने का कार्य होता है। जिसके कारण 20 से अधिक आधार कार्ड नहीं बनाया जा सकता है। उन्होने कहा कि खराब प्रिंटर को बदलने के लिए विभाग को अवगत कराया गया है, प्रिंटर बनते ही पुन: कार्य आरम्भ कर दिया जायेगा। जबकि आधार कार्ड बनवाने आये रामेश्वर, मनोज, शशिकांत, अजय मिश्रा, शशिकला, ममता, रंजना ने कहा कि सुस्त चाल से कार्य करने के चलते आधार कार्ड बनाने में देरी होती है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें