फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: इंटर कॉलेज के सामने जलभराव से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के सामने सड़क पर एक साल से नाले का गंदे पानी जमा होने से नाराज लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी ग्राम पंचायत सचिव और क्षेत्रीय लेखपाल अतिक्रमण हटाने के मसले पर चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों ने समस्या का अविलंब समाधान नहीं होने पर इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि कस्बा स्थित इंटर कॉलेज के गेट के सामने नाले और बाहा पर अतिक्रमण होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे ठेला लगाकर सब्जी बेचने वालों के अलावा पैदल आवागमन करने वाले राहगीर गंदे पानी से होकर जाने-आने के लिए मजबूर हैं। रविवार को मीना बाजार में खरीदारी करने जाने वाली महिलाएं भी गंदे पानी से होकर जाने को मजबूर रहीं। नाले की सफाई नियमित नहीं हो पाने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे पटरी व्यावसायियों का कारोबार प्रभावित होता है। लोगों ने समस्या का अविलंब समाधान नहीं होने पर समधान दिवस पर जिलाधिकारी और सीडीओ से शिकायत करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में राकेश मोदनवाल, रतेंद्र राजभर, सहराज अली, मुकीद अली, मनोज जायसवाल, प्रमोद, श्यामलाल, सगीर, मुराहू, सलीम, विरेंद्र, फिरोज, रिंकू, महताब आदि शामिल रहे। इस संबंध में एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय का कहना है कि अतिक्रमण के कारण नाले की सफाई में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें