फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर बिना मास्क के घूम रहे लोगों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के विभिन्न कोतवाली व थानों की पुलिस ने रविवार को बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान लगभग पांच सौ लोगों को बिना मास्क पहने घूमते व बाइक चलाते पकड़े जाने पर उनसे 50 हजार जुर्माना वसूला गया। साथ ही पुलिसकर्मियों ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

नगर में कोतवाली के सामने, चकिया तिराहा, वीआईपी गेट, औद्योगिक क्षेत्र, पड़ाव चौराहा आदि क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाकर बिना मास्क पहने बाइक सवारों व पैदल चल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने लगभग पांच सौ लोगों को बिना मास्क पहने घूमते पकड़ा। उनसे लगभग 50 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के साथ पुलिस ने भविष्य में मास्क पहनने की चेतावनी दी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत भी दी। कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के हो रहे विस्तार को रोकने के लिए अभियान चलाया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच करने वाली पुलिस टीम में एसआई विपिन सिंह, सत्येंद्र विक्रम सिंह, श्रीकांत पांडेय, धनिराज, संजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
कंदवा संवाददाता के अनुसार, पुलिस ने सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को अलग-अलग जगहों मास्क न पहनने व हेलमेट न लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 26 वाहन चालकों से 2750 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही सात दो पहिया वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

पड़ाव संवाददाता के अनुसार, कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय चौराहे पर ध्वनि प्रसारण यंत्र के माध्यम से मास्क लगाने की अपील की गई। साथ ही बिना मास्क लगाए घर के बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। पुलिस विभाग द्वारा ध्वनि प्रसारण यंत्र के माध्यम से क्षेत्र के बहादुरपुर, मढ़िया, जलीलपुर, चौरहट, भोजपुर, रतनपुर, सेमरा, कटेसर, डांडी आदि गांवों में लोगों को मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें