फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रविवार को भी होगी कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रविवार को भी होगी कोरोना की जांच
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मधुमेह, रक्तचाप समेत हृदयरोग से पीड़ित मरीजों के लिए कोरोना की जांच की विशेष व्यवस्था की गई है। अब राजकीय महिला चिकित्सालय में इन मरीजों की प्राथमिकता के आधार पर सप्ताह के प्रत्येक रविवार को भी निशुल्क जांच की जाएगी। यह जानकारी चिकित्सालय प्रभारी डॉ. आरक़फ़ अहमद ने दी है। उन्होंने बताया कि पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय (पीपी सेंटर) में ऐसे मरीजो की मुफ्त में जांच की जाएगी। साथ ही चिकित्सकीय सलाह भी दी जाएगी। कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में अस्पताल में मधुमेह, हृदय रोगी व रक्तचाप सहित अन्य गंभीर रोगियों की प्रतिदिन कोरोना की जांच की जाएगी। रविवार को भी जांच की जाएगी। बताया कि प्रत्येक दिन दोपहर के एक से दो बजे तक वरीयता पर ऐसे मरीजों की जांच होगी। उन्होंने गंभीर रोग से ग्रसित लोगों को माह में एक बार कोरोना की जांच अवश्य कराने की सलाह दी है।
रिपोर्ट व संपादन- धनंजय
बाइट- 825
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें