चकिया। काशी वन्य जीव प्रभाग के चकिया रेंज अंतर्गत मुजफ्फरपुर गांव में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोऱ को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के बाद रेंज परिसर में दफन कर दिया।
मुजफ्फरपुर गांव निवासी मंगरू ने एक वर्ष से अपने घर में मोर पाल रखा था। मोऱ पड़ोसी रामलाल बिंद के खेतों में रविवार की शाम मृत पाया गया था। मोर की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे चकिया रेंज के वन कर्मियों ने मोऱ के शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम कराने के बाद रेंज परिसर में दफन कर दिया। इस संबंध में चकिया रेंजर अकबाल बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार मोर की प्राकृतिक मौत हुई है।