फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे तक ठप रही नगर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सात घंटे ठप रही पीडीडीयू नगर की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

बिना सूचना के आपूर्ति बंद होने से लोग रहे परेशान
ट्रांसफार्मर उतारने के लिए सुबह 10 बजे से बंद कर दी थी आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और पुराने ट्रांसफार्मर को उतारने के लिए सोमवार को नगर की आपूर्ति बिना सूचना दिए करीब सात घंटे ठप कर दी गई। इससे दिनभर लोग बिजली के लिए परेशान रहे। दिनभर हलाकान नागरिकों को दोपहर बाद पता चला कि नया ट्रांसफार्मर बदलने के लिए बिजली सुबह 10 बजे काट दी गई है। जब शाम को करीब पांच आपूर्ति बहाल हुई तक लोगों ने राहत की सांस ली। इससे नगर की तकरीबन तीन लाख आबादी प्रभावित रही।
चंदासी बिजली उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर के बार-बार ट्रिपिंग करने से आपूर्ति बाधित हो रही थी। पुराने पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को लगाया जाना है। इसके लिए बिजली विभाग ने सोमवार को नागरिकों को बिना सूचना दिए अचानक नगर की आपूर्ति बंद कर दी। पुराने ट्रांसफार्मर को उतारने में विभाग के कर्मचारियों को सात घंटे का समय लग गया। इसके बाद दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बहाल की गई। नए 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को हिट किया जा रहा है। हिट और टेस्ट करने के बाद इसे एक सप्ताह बाद चालू किया जाएगा। तब तक दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति होती रहेगी। इस दौरान पहले तो लोगों ने सोचा कि कुछ देर बाद बिजली आ जाएगी। मगर घंटेभर इंतजार के बाद नहीं आई तो पूछताछ शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। दोपहर बाद लोगों की जानकारी हुई कि ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए सप्लाई रोक दी गई थी। इससे नगर की तकरीबन तीन लाख की आबादी प्रभावित रही। एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह का कहना है कि पुराना ट्रांसफार्मर उतार लिया गया है। दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जा रही है। एक सप्ताह बाद नए ट्रांसफार्मर से आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। जिससे गर्मी के दिनों में दिक्कत न हो।
विज्ञापन

इनसेट
जर्जर बिजली का पोल गिरा, बाल बाल बचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। नगर के वार्ड नंबर एक चतुर्भुजपुर के ओड़वार मुहल्ले में प्राथमिक विद्यालय के समीप जर्जर बिजली का पोल सोमवार को दिन में 11 बजे गिर गया। यह संयोग ही था कि इसकी जद में कोई आया नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। छह माह पहले भी इसी स्थान पर दो जर्जर पोल गिरे थे। उस समय लोगों ने दूसरा पोल लगाने की मांग की थी लेकिन बदला नहीं गया। छह माह के भीतर दूसरी बार हादसा होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पांच वर्ष पहले डूडा (नगरीय विकास अभिकरण) निधि से ओड़वार में बिजली के पोल लगाए गए थे। मुहल्ले के लोगों ने जर्जर पोल बदलने के लिए सभासद रीन देवी सहित वार्ड के लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन बिजली विभाग के अधिकारियों को दिया था और पोल बदलने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 13 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय से सटे दो पोल टूट कर दो घरों पर गिरे। छह माह बाद सोमवार को दिन में 11 बजे परिषदीय विद्यालय से सटे जर्जर पोल टूट कर तार सहित सड़क पर गिर पड़ा। यह संयोग अच्छा था कि पढ़ाई कर रहे बच्चे स्कूल के अंदर थे और बच गए। इस घटना के बाद लोगों की सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने पोल और तार को हटाया। मौके पर मौजूद सुरेंद्र ठाकुर, भाजपा नेता डॉ. प्रमोद कुमार, पारस यादव, एके राय, रामशकल, डॉ. इरफान शम्सी, संजय पांडेय, संजय चेतावनी दी कि यदि जल्द जर्जर पोल को नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें