पीडीडीयू नगर। नगर की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 87.5 करोड़ रुपये की कार्ययोजना टेंडर की प्रक्रिया में उलझ गई है। स्टेट लेबल हाई पॉवर कमेटी से अनुमति मिलने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हो सका है।
जलनिगम, नगरीय ने पीडीडीयू नगर की पेयजल व्यवस्था के लिए 87.5 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को तैयार की थी, जिससे स्टेट लेबल हाई पॉवर कमेटी से अनुमति मिल चुकी है लेकिन अभी तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई गई। योजना के तहत नगर को दो जाने में विभाजित किया गया है। जाना है लेकिन टेंडर न होने से कार्य अधर में लटके हुए हैं।
अटल मिशन फार रिजूवनेशन एंड अरबन ट्रांसफारमेशन (अमृत) योजना के तहत नगर की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए दो जोन बनाए गए हैं। इसके लिए दो फेज में साढ़े 87 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर आठ ओवरहेड टैंक के निर्माण समेत पाइप लाइन का विस्तार और ट्यूबवेल लगाने का काम होना है। साउथ जोन के अलीनगर व बिछड़ी वार्ड में पानी की टंकी व ट्यूबवेल के जरिए 5285 घरों में पेयजल पहुंचाने की योजना है। वहीं नार्थ जोन में महमूदपुर, पथरा भाग-एक व दो, कसाब महाल व चतुर्भुजपुर में पांच टंकियां बनाकर 147 किलोमीटर पाइप लाइन के जरिए 7114 घरों में घरों पानी पहुंचाया जाना है। इसके अलावा कैलाशपुरी मोहल्ले की क्षतिग्रस्त टंकी की मरम्मत कर उसे भी उपयोग में लाया जाना है। कार्ययोजना को स्टेट लेबल हाई पॉवर की अनुमति मिल गई है लेकिन टेंडर की प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण कार्य अधर में लटके हैं। इससे नगर के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
इस संबंध में निर्माण खंड प्रथम, जलनिगम, नगरीय के अधिशासी अभियंता कमल सिंह ने बताया कि चंदौली नगर में योजना के कार्य पूरे करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पीडीडीयू नगर में योजना के कार्य पूरे करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी।