फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PDDU Nagar: डीडीयू जंक्शन के मुख्य भवन में आग लगने से मची अफरातफरी, मशीन और केबल जले

Wed, 13 Sep 2023 09:46 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर

सार

 पं दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन के मुख्य भवन में स्थित एस एंड टी ऑफिस में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ऑफिस में रखे कई मशीन और केबल जल गए। 
विज्ञापन
डीडीयू जंक्शन के मुख्य भवन में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हावड़ा-दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन के मुख्य भवन में स्थित एस एंड टी ऑफिस में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। खिड़कियों से निकल रहे धुएं के गुबार को देख स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना में कई मशीन और केबल जल गए। मौके पर पहुंचे अधिकारी जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन


डीडीयू जंक्शन के यात्री हॉल के ऊपर स्टेशन अधीक्षक का कार्यालय है। इससे सटा ही एस एंड टी और टेलीकॉम ऑफिस है। बुधवार सुबह आठ बजे अचानक एस एंड टी ऑफिस रूम से धुआं निकलने लगा। धुंआ ऑटो स्टैंड की तरफ खिड़कियों से निकल रहा था। धुएं का गुबार देख लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

खिड़कियों से निकल रहे धुएं के गुबार और आग की लपटों को देख यात्री हॉल में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आरपीएफ और जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए यात्री हॉल को खाली कराया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी की देख रेख में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पाया।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मंडल स्तरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग से मशीन और केबल जले हैं हालांकि कितने का नुकसान हुआ है, इसका पता नहीं चला है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें