फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी ने किया अमृत सरोवर का निरीक्षण, दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। परियोजना निदेशक सुशील कुमार त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार की देर शाम स्थानीय विकास खंड के तीन अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया। इस दौरान बेहतर रख रखाव के बारे में निर्देशित किया।
विज्ञापन

विकास खंड में सलेमपुर, बढ़वल खास, दरियापुर, बसारिकपुर सहित डेढ़ दर्जन अमृत सरोवर चयनित है। पिछले कई दिनों से अमृत सरोवर को बेहतर बनाने की कवायद की जा रही है। यहां बैठने के लिये बेंच, ध्वजारोहण स्थल, बिजली, पानी, पाथवे एवं अमृत वन के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण भी किया। बेहतर रख रखाव के साथ कार्य की समीक्षा के लिये पीडी ने बृहस्पतिवार की देर शाम बढ़वल खास, सलेमपुर और डेढ़गांवा अमृत सरोवर पर पहुंचकर कार्यो का निरीक्षण किया। साफ सफाई के साथ बेहतर इंतजाम का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ अरूण पांडेय, रामअवतार सिंह, जेई मनोज पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें