पीडीडीयू नगर। चंदौली कोतवाली क्षेत्र के खगवल गांव निवासी विकास चौबे किसी कार्य से शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आया था। इस बीच रेलवे स्टेशन के सामने काली मंदिर के समीप उसका मोबाइल जीटी रोड पर गिर गया। इस दौरान वहां ड्यूटी कर रहे सिपाही सत्येंद यादव को वह मोबाइल मिल गया। काफी पूछताछ के बाद भी मोबाइल स्वामी के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद मोबाइल पर फोन आने के बाद उसके स्वामी के बारे में जानकारी हुई। सिपाही ने युवक को जीटी रोड पर पुलिस पिकेट के पास आकर मोबाइल ले जाने को कहा। बाद में विकास पिकेट पर पहुंचा जहां सिपाही ने उसे उसका मोबाइल लौटा दिया।