बैठक करते डीआईजी वाराणसी विजय भूषण।
मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में डीआईजी वाराणसी रेंज विजय भूषण ने मंगलवार की शाम अपराध समीक्षा की। इसमें कानून व्यवस्था सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराध में रोकथाम के लिए रात में गश्त करें। साथ ही अवैध तरीके से बिक रहे मादक पदार्थों पर रोक लगाई जाए।
डीआईजी ने कहा कि अगर कोई भी लापरवाही पाई जाती है तो इसके लिए संबंधित क्षेत्राधिकारी जिम्मेदार होंगे। आगामी चुनाव से संबधिंत जो भी आदेश निर्देश हों उसका पालन किया जाए।
एसपी दीपिका तिवारी ने कहा कि यूपी100 का प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है। जल्द ही इससे संबंधिंत वाहन जनपद को प्राप्त हो जाएंगे। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सब मिलकर कानून व शान्ति व्यवस्था को बनाये रखें। इसके पूर्व सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं को एसपी दीपिका तिवारी ने सुना और उसके निवारण का निर्देश दिया। कहा कि कभी किसी भी समय किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप अपने संबधित अधिकारी को अवगत करायें।
उनके द्वारा उसका निदान किया जाएगा। इस अवसर पर एएसपी रामजी सिंह यादव, प्रमोद यादव, प्रदीप सिंह, अवधेश सिंह, राम नरायण पासी आदि उपस्थित रहे।